Skip to content

Rapper Badshah Divorce: रैपर बादशाह और ईशा रिखी का 5 महीने में टूटा रिश्ता, आपसी सहमति से हुए अलग; जानें क्या है वजह

मशहूर रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर एक जैसा बयान जारी कर आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी दी। बादशाह और ईशा रिखी ने 31 अगस्त की देर रात अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर संयुक्त बयान साझा किया।

Rapper Badshah Divorce: रैपर बादशाह और ईशा रिखी का 5 महीने में टूटा रिश्ता, आपसी सहमति से हुए अलग; जानें क्या है वजह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rapper Badshah Divorce: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के करीब पांच महीने बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान कर दिया है।

दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जैसा बयान जारी कर आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी दी। बादशाह और ईशा रिखी ने 31 अगस्त की देर रात अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर संयुक्त बयान साझा किया।

बादशाह ने अपने बयान में कहा कि वह और ईशा रिखी आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का निर्णय ले चुके हैं। दोनों ने लोगों से इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने साफ किया कि इस मामले में यही उनका एकमात्र बयान होगा और रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें या अनुमान न लगाए जाएं।

शादी के सिर्फ 5 महीने बाद हुआ अलगाव

बता दे कि बादशाह और ईशा रिखी ने मार्च 2026 में निजी और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की शादी काफी समय तक सार्वजनिक चर्चा से दूर रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले दोनों करीब चार साल से रिलेशनशिप में थे। ईशा की मां द्वारा शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद इस रिश्ते की जानकारी सामने आई थी।

divorce announed.jpg

हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। जुलाई में ईशा की कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स के बाद उनके रिश्ते में

आखिर क्यों टूटा रिश्ता?

बादशाह और ईशा रिखी ने अपने अलग होने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है। उनके साझा बयान में सिर्फ इतना कहा गया है कि यह फैसला आपसी सहमति और सम्मान के साथ लिया गया है। इसलिए तलाक या अलगाव के पीछे किसी खास कारण को लेकर चल रही चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।