Skip to content

Gas Leak: तेल चोरी के दौरान फैली जहरीली गैस, 37 लोगों की मौत; कई अब भी लापता

नाइजीरिया के दक्षिण इलाके में तेल पाइपलाइन में तेल चुराने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी एक पर्यावरण समूह ने दी है।

Gas Leak: तेल चोरी के दौरान फैली जहरीली गैस, 37 लोगों की मौत; कई अब भी लापता
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नाइजीरिया। Gas Leak: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जहरीली गैस की चपेट में आने से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता बताए जा रहे है।

मिली जानकारी के मुताबिक नाइजीरिया (Nigeria) के दक्षिण इलाके में तेल पाइपलाइन में तेल चुराने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी एक पर्यावरण समूह ने दी है।

बढ़ सकता मृतकों का आंकड़ा

बताया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। जानकारी मुताबिक ओकारी जेटी पर एक बड़े जहाज में तेल भरा जा रहा था, तभी कुछ संदिग्ध चोर पाइपलाइन में तेज दबाव वाले पेट्रोलियम उत्पाद को अवैध तरीके से अपनी नावों में भरने की कोशिश करने लगे।

gas leak.jpg

इसी दौरान वहां जहरीली गैस का रिसाव हो गया। समूह का कहना है कि कई लोग अब भी लापता हैं और नदी में कुछ शव तैरते हुए देखे गए हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की मौत कच्चा तेल चुराने की कोशिश के दौरान हुई।