Skip to content

Transfer Posting News: जालंधर नगर निगम में बड़ा फेरबदल, अब ये अधिकारी होंगे नए निगम कमिश्नर; जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट

जालंधर नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का करीब दो सप्ताह बाद ही तबादला कर दिया गया है। अब अमृतसर के एडीसी सुरेंद्र सिंह जालंधर नगर निगम की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि पल्लवी मिश्रा को अमृतसर एडीसी का कार्यभार सौंपा गया है।

Transfer Posting News: जालंधर नगर निगम में बड़ा फेरबदल, अब ये अधिकारी होंगे नए निगम कमिश्नर; जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Transfer Posting News: जालंधर नगर निगम से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का तबादला कर दिया गया है। जारी आदेशों के मुताबिक अब उनकी जगह अमृतसर के एडीसी सुरेंद्र सिंह को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

वहीं, अमृतसर में पल्लवी मिश्रा को एडीसी का कार्यभार सौंपा गया है। प्रशासन की ओर से जारी तबादला आदेश के बाद दोनों शहरों के अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है।

दो सप्ताह बाद ही संदीप ऋषि का तबादला

जालंधर नगर निगम में संदीप ऋषि की नियुक्ति को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था। उन्हें कुछ दिन पहले ही जालंधर नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अब करीब दो सप्ताह बाद ही उनका तबादला कर दिया गया है। इतने कम समय में तबादला होने से नगर निगम और स्थानीय प्रशासनिक हलकों में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Transfer.webp

सुरेंद्र सिंह होंगे जालंधर के नए निगम कमिश्नर

जारी आदेशों के अनुसार सुरेंद्र सिंह अब जालंधर नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह अमृतसर में एडीसी तौर पर कार्यरत थे।

सुरेंद्र सिंह के जालंधर आने के बाद शहर में नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्था और लंबित मामलों को लेकर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।