Skip to content

Punjab News: पंजाब के युवक की विदेश में मौत, साढ़े तीन साल पहले बेहतर भविष्य के लिए गया था मलेशिया

पंजाब के युवक की मलेशिया में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान गुरुहरसहाय के बस्ती कर्म सिंह वाली निवासी मिठन कुमार के रूप में हुई है जो साढ़े तीन साल पहले रोजगार और बेहतर भविष्य की उम्मीद में मलेशिया गया था।

Punjab News: पंजाब के युवक की विदेश में मौत, साढ़े तीन साल पहले बेहतर भविष्य के लिए गया था मलेशिया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि रोजी-रोटी कमाने विदेश गए पंजाब के युवक की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की मलेशिया (Malaysia) में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान गुरुहरसहाय के बस्ती कर्म सिंह वाली निवासी मिठन कुमार के रूप में हुई है जो साढ़े तीन साल पहले रोजगार और बेहतर भविष्य की उम्मीद में मलेशिया गया था।

परिवार में मातम छाया

बताया जा रहा ही कि मृतक वहां पर अपना कारोबार कर रहा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, मिठन कुमार तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता दारा सिंह का पहले ही निधन हो चुका है।

mithan.jpg

परिवार को उसके दोस्त दीपक के फोन के जरिए मौत की जानकारी मिली। बेटे की अचानक मौत की खबर सुनकर परिवार सदमे में है। वहीं, गांव में भी शोक का माहौल है और रिश्तेदार व स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

सरकार से मदद की गुहार

परिवार और क्षेत्र के लोगों ने पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और केंद्र सरकार से मिठन कुमार का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने में मदद करने की अपील की है। परिजनों का कहना है कि वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार गांव में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार करना चाहते हैं।