डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, जालंधर ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। संस्थान के दो विद्यार्थियों, कोविंद सिंह और हरीश कुमार का प्रतिष्ठित होटल नोवोटेल, बेंगलुरु में प्लेसमेंट के लिए सफलतापूर्वक चयन हुआ है।
प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर द्वारा किया गया
यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और आतिथ्य सत्कार के क्षेत्र में उनकी व्यावसायिक दक्षता को दर्शाती है। प्लेसमेंट साक्षात्कार का कुशलतापूर्वक समन्वय वरुण शर्मा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें: जालंधर के 66 फुटी रोड पर सट्टेबाजी का 'उत्तम' खेल, सट्टा किंग RK के खिलाफ ED में शिकायत
ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और कॉलेज की प्रिंसिपल कीर्ति शर्मा ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आतिथ्य सत्कार के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने हेतु प्रेरित किया।