डेली संवाद,जालंधर। Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के नूरपुर रोड और कपूरथला रोड कैंपस में ‘विवेशियस वाइब्रेंस 2026-27’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर एल.के.जी. के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वहीं, नूरपुर रोड कैंपस में आयोजित ‘कौशल फेस्ट’ में कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘टाइनी स्टेप्स – स्ट्रॉन्ग इंडिया’ और ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ रहा। नूरपुर रोड कैंपस में आयोजित समारोह में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गुरप्रीत कौर, श्री बलदेव सिंह जोसन, स्कूल डायरेक्टर श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, प्रिंसिपल श्रीमती जसमीत बख्शी और प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर श्रीमती पूजा राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भक्तिमय गणेश वंदना
कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिमय गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘आदियोग’, खेलकूद, एरोबिक्स और इंडोर गेम्स पर आधारित ‘तू है चैंपियन’ जैसी शानदार प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति से भरपूर नृत्य प्रस्तुति ‘सुनो गौर से दुनिया वालो’ और ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रप्रेम, शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। वहीं, ‘हिंदुस्तानी’ संगीत प्रस्तुति ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।
इस दौरान प्रिंसिपल श्रीमती जसमीत बख्शी और कोऑर्डिनेटर श्रीमती पूजा राणा ने अभिभावकों से बातचीत करते हुए प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों के सर्वांगीण विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।

कपूरथला रोड कैंपस में भी बच्चों ने बिखेरा जलवा
कपूरथला रोड कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर (सभी कैंपस) श्रीमती गुरमीत कौर सग्गू, प्रिंसिपल श्रीमती शीतू खन्ना और इंचार्ज श्रीमती पूनम नारंग विशेष रूप से मौजूद रहीं। यहां नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने संगीत, योग, खेलकूद और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से छोटी उम्र से ही स्वस्थ आदतें अपनाने का संदेश दिया।
कौशल फेस्ट में विद्यार्थियों की रचनात्मकता ने खींचा ध्यान
नूरपुर रोड कैंपस में आयोजित कौशल फेस्ट कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘कौशल बोध’ और कक्षा नौवीं के लिए ‘कौशल विकास’ विषय के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
इस दौरान विद्यार्थियों ने सिंपल मशीन्स, ई-वेस्ट से तैयार कलाकृतियां, टाई-एंड-डाई, क्रोशिया, रेजिन आर्ट, बांस से बनी वस्तुएं और विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए। कक्षा नौवीं के विद्यार्थी हरमनदीप सिंह द्वारा लिखी गई पुस्तकों ने विशेष रूप से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इसके अलावा कठपुतली शो और पंजाबी संस्कृति को प्रदर्शित करता खूबसूरती से सजाया गया ‘हेरिटेज कॉर्नर’ भी आकर्षण का केंद्र रहा।

सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है इनोसेंट हार्ट्स
इन आयोजनों के माध्यम से इनोसेंट हार्ट्स ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में बच्चों को रचनात्मकता, आत्मविश्वास, शारीरिक तंदुरुस्ती, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया।
विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों और कौशल आधारित प्रदर्शनों ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ जीवनशैली और कौशल विकास की दिशा में उठाए गए छोटे-छोटे कदम ही सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव बनते हैं।