Skip to content

Punjab News: डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के विकास कार्यों की समीक्षा की

डॉ. रवजोत सिंह ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में तीन अलग-अलग महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करते हुए जिला होशियारपुर के विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी में चल रहे जनकल्याण एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

Punjab News: डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के विकास कार्यों की समीक्षा की
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News; पंजाब के जेल, संसदीय कार्य एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में तीन अलग-अलग महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करते हुए जिला होशियारपुर के विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी में चल रहे जनकल्याण एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठकों के दौरान कैबिनेट मंत्री ने हेल्थ वेलनेस सेंटरों, आम आदमी क्लीनिकों, खेल मैदानों की स्थिति, देखभाल एवं रखरखाव के अलावा स्थानीय निकाय विभाग के अधीन चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

लंबित मामलों का तत्काल निपटारा सुनिश्चित किया

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं, बेहतर बुनियादी ढांचा और पारदर्शी तरीके से विकास कार्य उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और जनहित से जुड़े प्रोजेक्टों की प्रभावी देखभाल सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और लंबित मामलों का तत्काल निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं को लागू करने में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया

डॉ. रवजोत सिंह ने विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर देते हुए कहा कि जनकल्याण से संबंधित प्रत्येक योजना का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इन बैठकों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा स्थानीय निकाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।