Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने अमित शाह की रैली से पहले कांग्रेस समेत अन्य दलों के वर्करों को भाजपा में शामिल करवाया

सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा (BJP) ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शी शासन से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

Daily Samvad
3 Min Read
Sushil Rinku
Punjab Government
Highlights
  • सुशील रिंकू की अगुवाई में नकोदर हलके में विशेष कार्यक्रम
  • PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों ने जताया विश्वास
  • भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मोगा रैली से पहले नकोदर में कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं और वर्करों को भाजपा में शामिल करवाया है। आज एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सुसील रिंकू ने कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाया। यह कार्यक्रम जालंधर (Jalandhar) लोकसभा हलके के नकोदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

पंजाब (Punjab) के मोगा (Moga) में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की रैली आयोजित है। इसे लेकर पार्टी ने सुशील रिंकू (Sushil Rinku) को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। आज हुए कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों, युवा नेताओं और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Sushil Rinku News
Sushil Rinku News

केंद्र सरकार की योजनाएं

सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा (BJP) ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शी शासन से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब (Punjab) में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर का यह कालोनाइजर है सबसे बड़ा डिफाल्टर, 1.48 करोड़ बकाया, दर्ज होगी FIR

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। भाजपा में नए शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा में आए हैं। कार्यक्रम के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने सभी को सम्मानित किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान मुनीश धीर, अजय बजाज, आदित्य भटारा, शैफी चावला, दविंदर जाखू, राजिंदर कुमार, भूपिंदर धीमान, धीरज वाधवा, संदीप सिंह, गुरदेव कौर, सुखदेव सिंहजसप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, गगनदीप सिंह, जशनदीप सिंह, सुखवीर सिंह, परविंदरदीप, जसविंदर सिंह, बुट्टा राम, जगतार सिंह, सुखविंदर सिंह, राम असरा, मोहन लाल आदि मौजूद थे।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *