डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (AAP) में आप नेता को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है उन्हें यूके कोड वाले नंबर से लगातार धमकी भरे कॉल और वॉट्सऐप मैसेज आ रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के पंजाब में दोआबा प्रभारी और वरिष्ठ नेता दलजीत राजू को एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार विदेश नंबर से लगातार कॉल कर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने तथा नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई है।
मैसेज में लिखा- कफन तैयार है
आरोपी ने +44 (यूके) कोड वाले नंबर से कई बार मिस्ड कॉल की। इसके बाद व्हाट्सऐप पर डराने वाले संदेश भेजे गए। सामने आए स्क्रीनशॉट में पहले लगातार “मिस्ड वॉयस कॉल” दिखाई दे रहा है। धमकी भरे संदेशों में कहा गया है, “कफन तैयार है, अब तेरे घर में से किसी का भी… अब तू फोन ही इग्नोर कर, जल्दी गिफ्ट कार्ड भेजूंगा।”
यह भी पढ़ें: जालंधर का यह कालोनाइजर है सबसे बड़ा डिफाल्टर, 1.48 करोड़ बकाया, दर्ज होगी FIR
वहीं एक अन्य मैसेज में लिखा था, “अब सब काम छोड़कर तेरे पीछे हूं। तेरे घर में किसी का भी नुकसान हो सकता है, अब तू तैयार हो जा, जल्दी ही नुकसान करूंगा, तेरे परिवार के सभी सदस्यों का पता है।” धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि वह अब इंतजार नहीं करेगा, बल्कि सीधे नुकसान करेगा।
बता दे कि तीन महीने पहले भी दलजीत राजू को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस दौरान 27 नवंबर 2025 को रात में दो बदमाशों ने उनके घर के बाहर 23 राउंड गोलियां चलाई थीं। हमलावरों ने घर के बाहर एक पत्र भी फेंका था, जिसमें काला राणा गैंग का नाम लिखा था और 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।









