डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में लूट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन ऐसी वारदातें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुटेरों द्वारा एक घर को निशाना बनाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) में कुछ अज्ञात लुटेरों द्वारा एक सुनार के घर को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि लुटेरे एक सुनार के घर में घुस गए और बंदूक की नोक पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर भारी मात्रा में नकदी और गहने लेकर फरार हो गए।
इलाके में चिंता का माहौल
घटना के बाद इलाके में भय और चिंता का माहौल बन गया है। यह घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। इसी बीच, अचानक कुछ लोग घर में घुस आए। उन्होंने हथियार दिखाकर परिवार को डराया और सभी सदस्यों को एक जगह बांध दिया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
परिवार के सदस्यों के अनुसार, लुटेरे निहंग बाणे में थे। उन्होंने नकदी और कीमती सामान के लिए घर की तलाशी ली और लगभग 3 करोड़ रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच शुरू कर दी है ताकि लुटेरों के बारे में कोई सुराग मिल सके।









