Punjab Assembly Budget Session: पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के भाषण का विरोध, कांग्रेस ने किया जमकर हंगामा

राज्यपाल ने अपने संबोधन की शुरुआत “सत श्री अकाल” कहकर की, लेकिन जैसे ही उन्होंने अभिभाषण पढ़ना शुरू किया, कांग्रेस के विधायक अपनी सीटों पर खड़े होकर विरोध करने लगे।

Muskaan Dogra
2 Min Read
गवर्नर गुलाब चंद कटारिया
Punjab Government
Highlights
  • पंजाब विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार से शुरू
  • राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिया अभिभाषण
  • कांग्रेस विधायकों ने कानून व्यवस्था पर किया हंगामा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Assembly Budget Session: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण के साथ कार्यवाही की शुरुआत हुई।

अभिभाषण शुरू होते ही सदन में कांग्रेस (Congress) विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। राज्यपाल ने अपने संबोधन की शुरुआत “सत श्री अकाल” कहकर की, लेकिन जैसे ही उन्होंने अभिभाषण पढ़ना शुरू किया, कांग्रेस के विधायक अपनी सीटों पर खड़े होकर विरोध करने लगे।

सरकार को घेरने की कोशिश

इस दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य में अमन-कानून की स्थिति का मुद्दा उठाया और विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की। हालांकि गवर्नर बोलते रहे और उन्होंने AAP सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

Punjab Assembly Budget Session: पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के भाषण का विरोध, कांग्रेस ने किया जमकर हंगामा

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गवर्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री कैंसर राहत योजना के तहत कैंसर के इलाज करवाने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है। जिसमें सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज के बदले वित्तीय मदद दी जाती है। इससे पहले CM भगवंत मान ने सचिवालय में मीटिंग के बाद कहा कि इसमें बजट पास कर दिया है। इसे 8 मार्च को पेश किया जाएगा।

हंगामे के दौरान कांग्रेस के सभी सदस्य अपनी सीटों पर खड़े रहे। बाद में विधायक सुखविंदर कोटली सहित कई कांग्रेस विधायक सदन के वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *