Jalandhar News: जालंधर में नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 16 केस दर्ज, जेल में हो चुकी मौत

जालंधर (Jalandhar) के गांव जमशेर में एक नशा तस्कर द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है। ये कार्रवाई कमिश्नरेट पुलिस और नगर निगम की टीम द्वारा की गई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
नशा तस्कर की प्रॉपर्टी ध्वस्त
Punjab Government
Highlights
  • नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर
  • गांव जमशेर में अवैध निर्माण ध्वस्त
  • पंचायत की जमीन पर किया गया निर्माण
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में नशे के खिलाफ मान सरकार द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के गांव जमशेर में एक नशा तस्कर द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है। ये कार्रवाई कमिश्नरेट पुलिस और नगर निगम की टीम द्वारा की गई है। यह कार्रवाई नशा तस्कर जेमस के मकान पर की गई।

कुल 16 मामले दर्ज

नशा तस्कर जेमस के खिलाफ एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत कुल 16 मामले दर्ज थे। उसकी पिछले साल जेल में मौत हो गई थी। जेमस की मौत के बाद उसकी पत्नी सत्या ने नशे का कारोबार जारी रखा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

नशा तस्कर की प्रॉपर्टी ध्वस्त
नशा तस्कर की प्रॉपर्टी ध्वस्त

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस ने बताया कि, आरोपी नशा तस्कर जेमस और उसकी पत्नी सत्या ने गांव जमशेर में पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण किया था। नगर निगम को इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद कई नोटिस जारी किए गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद नगर निगम ने पुलिस टीम को अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए सूचना दी थी, ताकि कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निगम की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *