Gurdas Maan: सिंगर गुरदास मान पहुंचे सिद्धू मूसेवाला की हवेली, छोटे सिद्धू के पैर छुए, बोले- यह बिल्कुल हूबहू वही है, देखें VIDEO

गुरदास मान ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला ने कम उम्र में जो मुकाम हासिल किया और जिस तरह अपने गांव और पंजाब का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया, वह हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने मूसेवाला के माता-पिता के हौसले और धैर्य की भी सराहना की।

Daily Samvad
3 Min Read
Gurdas Mann Visits Sidhu Moosewalas Village Moosa
Punjab Government
Highlights
  • गुरदास मान ने सिद्धू के छोटे भाई को देखा
  • बोले - चेहरा बिल्कुल सिद्धू जैसा लगता है
  • छोटे सिद्धू के पैर छूने की कोशिश भी की
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 448 शब्द|📅 15 Mar 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gurdas Maan Visits Sidhu Moosewala Village: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के ‘बाबा बोहड़’ कहे जाने वाले दिग्गज गायक गुरदास मान (Gurdas Maan) रविवार सुबह दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के गांव मूसा पिंड (Moosa Village) पहुंचे। यहां उन्होंने मूसेवाला की हवेली में जाकर परिवार से मुलाकात की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया।

हवेली में पहुंचते ही गुरदास मान (Gurdas Maan) ने सबसे पहले सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर को नमन किया और उन्हें सैल्यूट किया। इसके बाद उन्होंने मूसेवाला के पिता बलकार सिंह (Balkaur Singh) और माता चरण कौर (Charan Kaur) से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। माता चरण कौर ने जब उनका स्वागत किया तो गुरदास मान ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Gurdas Mann Visits Sidhu Moosewalas Village Moosa News
Gurdas Mann Visits Sidhu Moosewalas Village Moosa News

सिद्धू के छोटे भाई को देखा

मुलाकात के दौरान एक बेहद भावुक पल उस समय देखने को मिला जब गुरदास मान ने सिद्धू के छोटे भाई को देखा। उसे देखते ही उन्होंने अपनी बाहें फैलाते हुए कहा कि उसका चेहरा बिल्कुल सिद्धू जैसा लगता है। उन्होंने प्यार और सम्मान जताते हुए छोटे सिद्धू के पैर छूने की कोशिश भी की। हालांकि इस पर माता चरण कौर ने उन्हें रोकते हुए कहा कि वह परिवार में बड़े हैं, इसलिए ऐसा न करें। इस पल ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इससे पहले शनिवार रात गुरदास मान (Gurdas Maan) मानसा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मंच से उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए एक विशेष कविता भी सुनाई। उनकी भावुक पंक्तियां सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग भी भावुक हो गए। मान ने कहा कि वह सिद्धू के शहर आए हैं और उसके घर जाए बिना वापस नहीं जा सकते। कविता में उन्होंने कहा— “बड़ा प्यार तैनू, बड़ा सत्कार तैनू, सिद्धू मूसेवालिया सलाम तेरे शहर नू…”।

पंजाब का नाम पूरी दुनिया में रोशन

गुरदास मान (Gurdas Maan) ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला ने कम उम्र में जो मुकाम हासिल किया और जिस तरह अपने गांव और पंजाब का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया, वह हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने मूसेवाला के माता-पिता के हौसले और धैर्य की भी सराहना की।

गुरदास मान (Gurdas Maan) ने अपनी कविता के जरिए कहा कि, सिद्धू की सरदारी और उसका अंदाज दुनिया कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने कम उम्र में जो मुकाम हासिल किया और जिस तरह अपने गांव और शहर का नाम पूरी दुनिया में चमकाया, वह मिसाल है। मान ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर के हौसले की भी सराहना की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *