DIPS News: डिप्स संस्थानों में “दैनिक जीवन में गणित” विषय पर गतिविधियों का आयोजन

Daily Samvad
3 Min Read
DIPS Organization of Activities on the Theme "Mathematics in Daily Life"
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 15 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स संस्थानों की विभिन्न शाखाओं में विद्यार्थियों को गणित के प्रति जागरूक करने के लिए “दैनिक जीवन में गणित” विषय पर कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कटिंग टेबल प्रतियोगिता, गणित ओरिगामी, गणित रंगोली और गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया कि गणित केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे रोज़मर्रा के जीवन में भी बहुत उपयोगी है।

कार्यक्रम के दौरान महान भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट, श्रीनिवास रामानुजन, शकुंतला देवी और सी. आर. राव को भी याद किया गया और उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में बहुत उत्साह के साथ भाग लिया।

गणित अभ्यास का विषय

इस अवसर पर प्राचार्य मीनाक्षी मेहता, दिव्या चावला, ज्योति थापर, राजेश चौधरी, पंकज चोपड़ा, जगबीर रंधावा, गुरवीन कौर, मोनिका सचदेवा और उषा परमार ने विद्यार्थियों को गणित से डरने की बजाय उसे समझने और अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गणित अभ्यास का विषय है। विद्यार्थियों को घर के छोटे-छोटे बिलों की जांच करनी चाहिए और छोटी गणनाएँ स्वयं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

छोटी गणनाओं के लिए कैलकुलेटर का उपयोग नहीं करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करना चाहिए। डिप्स संस्थानों के सीएओ रमनीक सिंह ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि गणित में सफलता पाने का सबसे अच्छा तरीका नियमित अभ्यास है। विद्यार्थियों को पहाड़े अच्छी तरह याद होने चाहिए, इससे गणित आसान हो जाता है।

डिप्स संस्थानों के एमडी तरविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि गणित हमारे दैनिक जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यदि किसी को गणित अच्छी तरह आती है तो वह जीवन की कई समस्याओं को आसानी से हल कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पैसों का सही प्रबंधन करने के लिए भी गणित का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया और इस प्रकार की गतिविधियों को बहुत उपयोगी बताया।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *