Himachal Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी से अफरा-तफरी, अटल टनल रोहतांग में हजारों पर्यटक फंसे, 150 सड़कें बंद, 1 हजार गाड़ियां फंसी

ठंड के बीच कई पर्यटक रातभर अपने वाहनों में ही फंसे रहे, जिससे उन्हें कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीमें सड़क से बर्फ हटाने और यातायात बहाल करने में जुटी रहीं।

Daily Samvad
3 Min Read
Himachal Pradesh Weather
Punjab Government
Highlights
  • 150 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं
  • बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई
  • एक हजार से अधिक वाहन बर्फबारी में फंसे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 417 शब्द|📅 16 Mar 2026

डेली संवाद, शिमला। Himachal Weather Update:  हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में हुई ताजा बर्फबारी के कारण रविवार को हजारों पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बर्फ देखने पहुंचे देशभर के पर्यटक शाम के समय मनाली लौटते वक्त अटल टनल रोहतांग में फंस गए और उन्हें पूरी रात वाहनों में ही गुजारनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में करीब एक हजार से अधिक वाहन सड़क बहाल होने का इंतजार करते हुए टनल और उसके दोनों पोर्टल पर लंबी कतारों में खड़े रहे। रविवार दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग, सिस्सू, कोकसर और शिंकुला सहित आसपास के क्षेत्रों में अचानक बर्फबारी शुरू हो गई।

सड़क पर बर्फ की मोटी परत जमी

दिन के समय पर्यटक बर्फबारी के बीच घूमते और मस्ती करते रहे, लेकिन शाम होते-होते सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई। इसके चलते वाहनों के फिसलने की घटनाएं बढ़ गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। स्थिति यह हो गई कि टनल के भीतर तथा नॉर्थ और साउथ पोर्टल पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ठंड के बीच कई पर्यटक रातभर अपने वाहनों में ही फंसे रहे, जिससे उन्हें कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीमें सड़क से बर्फ हटाने और यातायात बहाल करने में जुटी रहीं।

Himachal Pradesh Weather
Himachal Pradesh Weather

150 से अधिक सड़कें बंद

उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बर्फबारी और फिसलन के कारण प्रदेशभर में 150 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम का यह दौर अभी जारी रहेगा। विभाग ने अगले छह दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। आज भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 18 से 20 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

आंधी-तूफान का येलो अलर्ट

इसके साथ ही किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों के लिए आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *