डेली संवाद, चंडीगढ़। Raghav Chadha Security Withdraws: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने राघव चढ्ढा की सुरक्षा वापिस ले ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने राघव चढ्ढा (Raghav Chadha) की सुरक्षा वापिस ले ली है। बता दे कि पंजाब के सहप्रभारी, सांसद और राज्यसभा में उपनेता होने के नाते राघव चड्ढा को पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी मिली थी।
सौरभ भारद्वाज ने किया दावा
आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया (X) पर दावा किया कि राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दे दी है। केंद्र सरकार आखिर राघव चड्ढा पर इतनी मेहरबान क्यों है?
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
यहां हम आपको बता दे कि 2 हफ्ते पहले AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी उपनेता के पद से हटाकर दूसरे सांसद अशोक मित्तल को यह पद दे दिया था। पार्टी ने अपने पत्र में ये भी कहा था कि राघव चड्ढा को राजनीतिक दल ‘आप’ के कोटा से बोलने का समय भी न दिया जाए।









