Punjab News: पंजाब ने गेहूं की साथ-साथ खरीद सुनिश्चित की; 24 घंटों के अंदर किसानों को 647 करोड़ रुपये की अदायगी: लाल चंद कटारूचक्क

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Ensures Simultaneous Procurement of Wheat
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, भोगपुर (जालंधर)। Punjab News: पंजाब के खुराक और सिविल सप्लाईज मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज कहा कि पूरे सूबे में गेहूं की खरीद कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहे है और किसानों को खरीद के 24 घंटों के अंदर अदायगी प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार उचित और किसान पक्षीय खरीद सीजन सुनिश्चित बनाने के लिए वचनबद्ध है।

भोगपुर की दाना मंडी में प्रबंधों का जायजा लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने खरीद का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि गेहूं की आमद में तेजी आई है और पंजाब भर की मंडियों में रोजाना 8 से 10 लाख मीट्रिक टन फसल पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 11 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड आमद हुई है। अब तक, सभी खरीद केंद्रों पर 28 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की आमद हुई है, जिसमें से 24 लाख मीट्रिक टन 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) पर खरीदा गया है।

भुगतान सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया

समय पर अदायगी को प्राथमिकता बताते हुए कटारूचक्क (Lal Chand Kataruchak) ने कहा कि किसानों के खातों में पहले ही 647 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके है, जिसमें खरीद के 24 घंटों के अंदर भुगतान सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री ने मजदूरों की भलाई के प्रति सरकार की वचनबद्धता पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान लगभग करोड़ों बोरियो की संभाल के मद्देनजर मजदूरी पहले ही 10 प्रतिशत बढ़ा दी गई है। इस दौरान किसानों ने खरीद प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। हरबंस सिंह ने खरीद प्रक्रिया को सुचारू और निर्विघ्न बताते हुए कहा कि उनकी सारी उपज की तुरंत खरीद कर ली गई और उन्हें 24 घंटों के अंदर अदायगी भी प्राप्त हो गई है।

Wheat Price: गेहूं की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, पढ़े

122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद करने का लक्ष्य

कटारूचक्क ने आगे कहा कि इस सीजन में सूबे का 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद करने का लक्ष्य है। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों से बातचीत भी की और खरीद कार्यों तथा संबंधित अथॉरिटीज द्वारा किसानों के लिए किए प्रबंधों के बारे में उनका कीमती फीडबैक भी लिया।
गेहूं और धान की खरीद सीजन के दौरान किसानों को सुविधाएं प्रदान करने की पंजाब सरकार की सोच की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले चार सालों से सूबे में हर साल खरीद सीजन सुचारू ढंग से निपटाए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान किसानों को बारदाने की कमी, लिफ्टिंग और अदायगी के मुद्दों के कारण विरोध प्रदर्शन करना पड़ता था, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने पिछले चार सालों में इन मुद्दों को स्थायी रूप से हल करके एक मिसाल कायम की है।

फसल की लिफ्टिंग भी सुचारू ढंग से हो रही

उन्होंने कहा कि अब किसान अपनी फसल की बिक्री कर रहे हैं और 24 घंटों के अंदर उन्हें अदायगी मिल रही है। इसके अलावा पूरे सूबे में फसल की लिफ्टिंग भी सुचारू ढंग से हो रही है। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार ने पिछले चार सालों से इस रिकॉर्ड को कायम रखा है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब देश का अन्न भंडार है और इतने बड़े पैमाने पर खरीद कार्यों को सुचारू ढंग से चलाने की सूबे की योग्यता पर गर्व व्यक्त किया। इससे पहले एस.डी.एम. लाल विश्वास बैंस, डिप्टी डायरेक्टर खुराक और सिविल सप्लाईज रजनीश कुमार, डी.एफ.एस.सी. नरिंदर सिंह, चेयरमैन मार्केट कमेटी भोगपुर बरकत राम और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मंडी में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *