Jalandhar News: जालंधर में गैस सिलेंडर संकट पर हंगामा, लोगों ने 120 फुटी रोड जाम कर एजेंसी के बाहर किया प्रदर्शन

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने गैस सिलेंडर की बुकिंग काफी पहले करवाई थी, लेकिन पिछले 15 दिनों से उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा। एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
जालंधर में गैस सिलेंडर संकट पर हंगामा
Highlights
  • गैस सिलेंडर न मिलने पर फूटा गुस्सा
  • खाली सिलेंडर रख एजेंसी के बाहर धरना
  • एजेंसी पर कालाबाजारी के गंभीर आरोप
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) जिले में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। 120 फुटी रोड स्थित एक गैस एजेंसी के बाहर स्थानीय निवासियों ने खाली सिलेंडर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क को जाम कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की बुकिंग काफी पहले करवाई थी, लेकिन पिछले 15 दिनों से उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा। एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है, जिससे उनके घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है।

सिलेंडरों की कालाबाजारी

आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि एजेंसी के कुछ कर्मचारी सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां एक ओर आम ग्राहकों को सिलेंडर नहीं मिल रहा, वहीं दूसरी ओर इन्हीं सिलेंडरों को 2500 से 3000 रुपये तक में ब्लैक में बेचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से लगातार एजेंसी बंद है और ना ही उनका फोन उठाया जा रहा है। इस दौरान गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो उनका प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *