Canada News: कनाडा में पंजाब की युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, घर में छाया मातम

पंजाब की युवती की कनाडा (Canada) के ओंटारियो (Ontario) में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक युवती की पहचान अनमोलदीप कौर के रूप में हुई है जिसकी उम्र 24 वर्षीय बताई जा रही है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Canada News
Highlights
  • ओंटारियो में पंजाबी युवती की संदिग्ध मौत
  • पार्क की बेंच पर बैठी मिली युवती की लाश
  • परिवार सदमे में, शव भारत लाने की तैयारी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के लोगों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब की युवती की विदेश में मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब की युवती की कनाडा (Canada) के ओंटारियो (Ontario) में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक युवती की पहचान अनमोलदीप कौर के रूप में हुई है जिसकी उम्र 24 वर्षीय बताई जा रही है जो लुधियाना के नई आबादी अकालगढ़ सुधार बाजार की रहने वाली थी।

बेंच पर बैठे-बैठे मौत

बताया जा रहा है कि अनमोलदीप कौर ओंटारियो में जॉर्जियन बैरी कॉलेज और घर के बीच स्थित पार्क में रोजाना की तरह सैर के लिए गई और वहीं बेंच पर बैठे-बैठे उसकी मौत हो गई। पार्क में मौजूद लोगों ने अनमोलदीप कौर को हिला कर देखा लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थी।

मृतक युवती की फाइल फोटो
मृतक युवती की फाइल फोटो

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद कनाडा पुलिस को सूचित किया गया। जानकारी अनुसार अनमोलदीप कौर 2021 में कनाडा गई थी और पढ़ाई के साथ वहां चाइल्ड केयर का काम भी कर रही थी। वर्क परमिट पर कनाडा में रह रही अनमोलदीप कौर ने एक साल पहले अपनी पीआर की फाइल भी सबमिट कर दी थी।

वहीं बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक बेटी के पिता ने बताया कि वो मूल रूप से माणुके गांव के रहने वाले हैं और उनके गांव की समाजसेवी संस्था ही अनमोलदीप का शव भारत लाने में मदद करेगी।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *