डेली संवाद, चंडीगढ़। Raghav Chadha: पंजाब (Punjab) की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ा झटका उस समय लगा जब राघव चड्ढा ने AAP छोड़ने का ऐलान किया।
मिली जानकारी के मुताबिक राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके आम आदमी पार्टी (AAP) से अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी के दो-तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहा हूं।
बीजेपी में शामिल होंगे
बता दे कि सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल (Ashok Mittal) बीजेपी में शामिल होंगे। तीनों ही राज्यसभा के सांसद हैं। इसके साथ ही हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालिवाल और विक्रम साहनी भी भाजपा में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के लिए नहीं अपने पर्सनल फायदे के लिए काम कर रही थी। जो पार्टी करप्शन हटाने के नाम पर बनी वो कंपरमाइज्ड लोगों के हाथ में है। राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 2 तिहाई सासंद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा। मैं ऐलान कर रहा हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर हो रहा हूं। मैं इस पार्टी का फाउंडिंग मेंबर था। मुझसे ज्यादा इस पार्टी को शायद कोई जानता होगा। अब आम आदमी पुरानी पार्टी नहीं रही। मैंने 1 साल से पार्टी की गतिविधि से दूर था क्योंकि मैं उनके गुनाहों के साथ नहीं था। उनका दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि उनके गलत कामों के साथ नहीं था।”










