डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar ) से जुड़े 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह अभियान सोमवार सुबह शुरू हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक ईडी (ED) द्वारा चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, नाभा और जालंधर में 11 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ये स्थान भुल्लर, उसके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़े हुए हैं।

छापेमारी में 7 करोड़ रुपये बरामद
यहां हम आपको बता दे कि डीआईजी भुल्लर को पिछले साल 8 लाख रुपये के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में, उनके परिसर पर छापेमारी में 7 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। इसके अलावा, ईडी ने पटियाला के मशहूर प्रॉपर्टी डीलर बीएच प्रॉपर्टी पर भी छापा मारा है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इससे पहले भी ईडी की टीम बीएच प्रॉपर्टी पर छापा मार चुकी है। यह छापा पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के मामले में चलाया जा रहा है। (ईडी) की जांच सीबीआई द्वारा भुल्लर के खिलाफ दर्ज किए गए एक मामले से जुड़ी है, जिसमें उन पर एक आपराधिक मामले के निपटारे के लिए एक बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत मांगने और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति का आरोप है।










