Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जाने कब मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग (IMD) ने पहले येलो अलर्ट जारी किया था लेकिन रविवार को बढ़ती गर्मी और भीषण गर्मी की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। वहीं आज यानि सोमवार 27 अप्रैल तक मौसम गर्म बना रहेगा।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Highlights
  • चंडीगढ़ में लगातार तीसरे दिन 40.8°C दर्ज
  • IMD ने येलो से बढ़ाकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया
  • मई तक कुछ राहत मिलने की उम्मीद
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब समेत चंडीगढ़ में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते दिन रविवार को लगातार तीसरे दिन भी लू की मार जारी रही। शहर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग (IMD) ने पहले येलो अलर्ट जारी किया था लेकिन रविवार को बढ़ती गर्मी और भीषण गर्मी की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। वहीं आज यानि सोमवार 27 अप्रैल तक मौसम गर्म बना रहेगा। वहीं पंजाब के कई हिस्सों में तापमान में वृद्धि हुई, जिसमें बठिंडा 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान बना रहा।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

तेज हवाओं के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी

लंबे समय से भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने सोमवार से गुरुवार तक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में गरज, बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस दौरान कई स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के बाद शनिवार को फिर से बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते मई के पहले सप्ताह तक राहत जारी रह सकती है। अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद पारा 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *