डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) की राजनीति एक बार फिर गरमागरम होने वाली है, क्योंकि राज्य के 9 महत्वपूर्ण नगर निगमों में चुनाव कराने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये चुनाव मई के अंत तक आयोजित किए जा सकते हैं। चुनाव की तारीखों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि 24 मई को मतदान के संभावित दिन के रूप में विचार किया जा रहा है।
अंतिम घोषणा राज्य चुनाव आयोग
इस संबंध में अंतिम घोषणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा ही की जाएगी। जिन नगर निगमों में चुनाव होने की संभावना है उनमें अबोहर, मोहाली, होशियारपुर, बठिंडा, बटाला, बरनाला, पठानकोट, मोगा और कपूरथला शामिल हैं। इन सभी शहरों में राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस चुनाव को खास बनाने वाला एक अहम फैसला महिलाओं के लिए आरक्षण है। सरकार ने फैसला किया है कि कुल सीटों में से आधी सीटें यानी 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसके साथ ही, चुनाव से पहले वार्डों के विभाजन और आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।










