Sex Racket Busted: पंजाब में एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

पंजाब के जिला बठिंडा (Bathinda) में पुलिस ने घर में लड़कियों से देह व्यापार करवाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक साथी अभी फरार है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Sex Racket Busted
Highlights
  • पुलिस ने देह व्यापार का बड़ा गिरोह पकड़ा
  • पांच आरोपी गिरफ्तार, एक साथी अभी फरार
  • जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों को बनाया शिकार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Sex Racket Busted: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में चल देह व्यापार के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बठिंडा (Bathinda) में पुलिस ने घर में लड़कियों से देह व्यापार करवाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक साथी अभी फरार है।

गरीब लड़कियों को फंसाया

बताया जा रहा है कि आरोपित गरीब और जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों को बहला-फुसलाकर इस काम में धकेलते थे। आरोपित हरजिंदर सिंह लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल था।

Sex Racket Busted
Sex Racket Busted

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित हरजिंदर सिंह, निवासी गुरूसर जग्गा गरीब परिवारों की लड़कियों को झांसे में लेकर अपनी कोठी में बुलाता और उनसे जबरन देह व्यापार का धंधा करवा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपित हरजिंदर सिंह के अलावा राजवीर सिंह निवासी गांव लखदीरवाला, जिला मानसा, अमरजीत सिंह निवासी तलवंडी साबो, बसीर खान निवासी गांव जग्गा राम तीर्थ और सतवीर सिंह निवासी गांव पक्का शहीदां वाला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सीपा निवासी गांव झज्जल फरार है।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *