डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के कारोबारी और व्हाइट डायमंड रिसोर्ट (White Diamond Resort) के मालिक हनी रंधावा के खिलाफ महिला से छेड़खानी के मामले में FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि रिसोर्ट मालिक हनी रंधावा ने संविधान चौक के पास स्थित एक जिम में युवती के साथ छेड़छाड़ की है।
जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) शहर के मशहूर रिसोर्ट व्हाइट डायमंड रिसोर्ट (White Diamond Resort) के मालिक हनी रंधावा पर आरोप है कि उसने जिम में युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत की। इस संबंध में संबंधित थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
CCTV कैमरे में कैद
थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह केस क्राइम अगेंस्ट वूमेन से जुड़ा है, इसलिए फिलहाल पीड़िता महिला का नाम सार्वजनिक नहीं की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्हाइट डायमंड रिसोर्ट (White Diamond Resort) के मालिक हनी रंधावा ने जिम में युवती के पास जाकर पीछे से उसे पकड़ लिया, जिसकी पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।











