Punjab News: ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, एक महीने तक रद्द रहेगी ये पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों को होगी परेशानी

यह ट्रेन नंगल डैम, भानुपली, श्री आनंदपुर साहिब, किरतपुर साहिब, भरतगढ़, घनौली, रूपनगर, मियांपुर, कुराली, मोरिंडा जंक्शन, खरड़, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), और चंडीगढ़ जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए चलती है।

Muskaan Dogra
1 Min Read
Indian Railway
Highlights
  • 31 मई तक यात्रियों को होगी परेशानी
  • चंडीगढ़-जंक्शन पर तकनीकी कार्यों के चलते ट्रेन रद्द
  • प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव वाली ट्रेन रद्द
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, रूपनगर। Punjab News: ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दौलतपुर चौक और अंबाला छावनी जंक्शन के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 74991/74992 पैसेंजर रेलगाड़ी को आगामी 31 मई तक रद्द कर दिया गया है।

यह ट्रेन नंगल डैम, भानुपली, श्री आनंदपुर साहिब, किरतपुर साहिब, भरतगढ़, घनौली, रूपनगर, मियांपुर, कुराली, मोरिंडा जंक्शन, खरड़, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), और चंडीगढ़ जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए चलती है।

निर्माण कार्यों के चलते फैसला

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय चंडीगढ़ जंक्शन-न्यू मोरिंडा रेलवे सेक्शन पर चल रहे तकनीकी कार्यों के कारण लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि निर्माण कार्यों की वजह से ट्रेन को रद्द करना आवश्यक था ताकि सुरक्षा और तकनीकी बदलाव सुचारू रूप से किए जा सकें।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस ट्रेन के रद्द होने से निजी और सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विशेष रूप से, रोजाना यात्रा करने वाले सरकारी कर्मचारी, व्यापारी वर्ग और अन्य दैनिक यात्री प्रभावित होंगे।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *