Punjab News: पंजाब की राजनीति में नया चेहरा, पूर्व वरिष्ठ अधिकारी भाजपा में शामिल

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी व बंगा पंजाब के मूल निवासी धर्मपाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Bharatiya Janata Party
Highlights
  • पूर्व IAS अधिकारी धर्मपाल भाजपा में शामिल
  • नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में ली सदस्यता
  • बंगा निवासी धर्मपाल का प्रशासनिक अनुभव
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पूर्व सीनियर अधिकारी भाजपा में शामिल हो गया है जिससे BJP को बड़ी बढ़त मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी व बंगा पंजाब के मूल निवासी धर्मपाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। उन्होंने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व सीनियर अधिकारी भाजपा में शामिल
पूर्व सीनियर अधिकारी भाजपा में शामिल

राज्यपाल के पूर्व सलाहकार

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश प्रधान एस.आर. लद्धड़ व सीनियर भाजपा नेता अमन कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। धर्मपाल पंजाब और चंडीगढ़ के राज्यपाल के पूर्व सलाहकार रह चुके हैं, प्रशासनिक सेवा में अपने लंबे और अनुभवपूर्ण कार्यकाल के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा देश और समाज के विकास के लिए समर्पित पार्टी है और धर्मपाल जैसे अनुभवी व्यक्ति के जुड़ने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि धर्मपाल अपनी कार्यशैली और अनुभव के बल पर जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *