Jalandhar News: जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से लाखों रुपए का सोना गायब, मच गया हड़कंप

जालंधर (Jalandhar) के माहिरा गेट में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के लॉकर से लाखों का सोना गायब हो गया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि बैंक के लॉकर में उन्होंने सोने के गहने रखे हुए थे जोकि अब गायब हो चुके है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से लाखों रुपए का सोना गायब
Highlights
  • PNB के लॉकर से लाखों का सोना गायब
  • बैंक प्रशासन ने लॉकर की सुरक्षा पर कोई जिम्मेदारी नहीं ली
  • स्थानीय लोग बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के लॉकर से लाखों का सोना गायब होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि बैंक के लॉकर से लाखों का सोना गायब हो गया है जिससे बैंक प्रबंधन पर सवाल उठ रहे है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के माहिरा गेट में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के लॉकर से लाखों का सोना गायब हो गया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि बैंक के लॉकर में उन्होंने सोने के गहने रखे हुए थे जोकि अब गायब हो चुके है।

15 साल से लॉकर चल रहा

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका 15 साल से इस बैंक में लॉकर चल रहा है और आज जब उन्होंने लॉकर खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि लॉकर से सारा सामान गायब हो चूका था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

परिवार ने बताया कि बैंक प्रशासन ने लॉकर की सुरक्षा को लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं ली और मामले को टालने की कोशिश की। वहीं पीड़ित परिवार ने इसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।

मौके पर जांच के दौरान बैंक कर्मचारियों और सुरक्षा प्रबंधकों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोग इस घटना से परेशान हैं और बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *