Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - एजुकेशन - Punjab News: शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी दिल से बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

    Punjab News: शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी दिल से बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra11 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी दिल से बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं
    शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लागू किए गए शिक्षा सुधारों के चलते पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने शहरी स्कूलों के छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पास प्रतिशत 95.35% दर्ज किया गया, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 92.98% रहा।

    आज यहां विवरण साझा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने इस परिणाम की सराहना करते हुए इसे जमीनी स्तर पर ‘शिक्षा क्रांति’ के प्रभावी रूप से लागू होने का प्रमाण बताया। सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो (फरीदकोट) की छात्रा हरलीन शर्मा ने 650 में से 646 अंक (99.38%) प्राप्त कर पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया।

    कड़े मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चनौली बसी (रूपनगर) के मनीमहेष शर्मा ने 650 में से 645 अंक (99.23%) हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, चीफ खालसा दीवान, मॉडल टाउन, होशियारपुर की रिया रानी ने 650 में से 645 अंक (99.23%) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 2,69,505 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,54,744 विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं। इस प्रकार कुल पास प्रतिशत 94.52% रहा। ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी विद्यार्थियों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्रों से 1,74,958 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 1,66,830 विद्यार्थी पास हुए और उनकी पास दर 95.35% रही।

    वहीं शहरी क्षेत्रों से 94,547 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 87,914 विद्यार्थी पास हुए, जिससे उनकी पास दर 92.98% दर्ज की गई। सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए बैंस ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की पास दर में 2.3 प्रतिशत अंकों का अंतर पिछले वर्षों के रुझानों की तुलना में एक ऐतिहासिक बदलाव है, क्योंकि पहले अक्सर शहरी स्कूल ही आगे रहते थे।

    उन्होंने इस बदलाव का श्रेय शिक्षा के बुनियादी ढांचे में किए गए निवेश और अध्यापकों को दी जा रही नियमित प्रशिक्षण व्यवस्था को दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल विद्यार्थियों का रिपोर्ट कार्ड नहीं है, बल्कि उस सरकार का भी रिपोर्ट कार्ड है जो विशेषाधिकार के बजाय समान अवसर प्रदान करने में विश्वास रखती है।



















    Related posts:

    1. Punjab News: मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत 5000 से अधिक दिल के मरीजों की बचाई गई जान
    2. Punjab News: दशकों बाद नहरी पानी आखिरी छोर के गांवों तक पहुंचा, सिंचित क्षेत्र में लगभग 200% तक की वृद्धि
    3. Punjab News: पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- सीएम भगवंत सिंह मान ने पीएम मोदी को दिया स्पष्ट संदेश
    4. Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
    Bhagwant Mann Breaking News Education Minister Harjot Bains Hindi News Latest News latest Punjab News PSEB 8th Result 2026 Punjab Punjab Breaking News Punjab Hindi News Punjab News
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाई ने भाजपा ज्वाइन किया, कही बड़ी बात
    Next Article St Soldier News: सेंट सोल्जर के छात्रों ने पीएसईबी की कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोशन
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Haryana News: सीएम नायब सैनी ने पिहोवा में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया

    11 May, 2026

    Punjab News: डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन

    11 May, 2026

    DIPS News: डिप्स हरियाना भुंगा में खुला विश्वस्तरीय आर्ट स्टूडियो, बच्चों की कल्पनाओं को मिलेंगे नए पंख

    11 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    एजुकेशन

    DIPS News: डिप्स हरियाना भुंगा में खुला विश्वस्तरीय आर्ट स्टूडियो, बच्चों की कल्पनाओं को मिलेंगे नए पंख

    By Mansi Jaiswal11 May, 20260

    St Soldier News: सेंट सोल्जर के छात्रों ने पीएसईबी की कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोशन

    Punjab News: शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी दिल से बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

    Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाई ने भाजपा ज्वाइन किया, कही बड़ी बात

    Punjab News: पंजाब में चुनाव का ऐलान, इस दिन होंगी वोटिंग

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.