Punjab News: लाखों रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में भगौड़ा मैनेजर गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Fugitive manager arrested by Vigilance Bureau for defrauding bank
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने पंजाब ग्रामीण बैंक के गांव भाणोलंगा जिला कपूरथला (Kapurthala) में स्थित शाखा में 34,92,299 रुपये की हेराफेरी करने के संबंध में बैंक के पूर्व मैनेजर दोषी प्रमोद कुमार, निवासी गांव कुंडल, जिला बीकानेर राजस्थान को गिरफ्तार किया है, जो साल 2022 से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

इस जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 (2) और आईपीसी की धारा 409 के तहत थाना सदर जिला कपूरथला में दर्ज मुकदमा नंबर 58 दिनांक 30/05/2022 में उक्त दोषी प्रमोद कुमार, पूर्व मैनेजर, वांछित था।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

पद का दुरुपयोग

इस मैनेजर ने पंजाब ग्रामीण बैंक गांव भाणोलंगा में अपनी नियुक्ति के दौरान अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी शाखा में तैनात क्लर्क जगदीश सिंह और क्लर्क रजनी बाला के बैंक में उपयोग किए जाने वाले यूजर आई-डी और पासवर्ड का दुरुपयोग करा।

अपने ही बैंक के अलग-अलग कुल 12 खाता धारकों के विभिन्न बैंक खातों में विभिन्न तारीखों को 26 ट्रांजैक्शनों के माध्यम से कुल 34,92,299 रुपये हेराफेरी से निकाल कर धोखाधड़ी की और फिर इस राशि से 8,16,023 रुपये विभिन्न 05 खाता धारकों के विभिन्न बैंक खातों में वापस जमा करवाकर जांच के दौरान उसके खिलाफ आरोप साबित होने पर उक्त मुकदमा दर्ज किया गया था और यह मुकदमा विजिलेंस ब्यूरो को स्थानांतरित कर दिया गया था।

Punjab News: लाखों रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में भगौड़ा मैनेजर गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

पड़ताल जारी

उक्त दोषी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार करने के लिए खुफिया स्रोतों से पता लगाकर उसे उसके पैतृक गांव कुंडल, जिला बीकानेर, राजस्थान से विजिलेंस ब्यूरो, कपूरथला द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस मुकदमे की और पड़ताल जारी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *