22 को रिश्ता, 24 को शादी और 26 को दुल्हन फुर्र, पढ़ें लुटेरी दुल्हन की दिलचस्प कहानी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 376 शब्द|📅 05 Oct 2018

मंडी (हिमाचल प्रदेश) । 22 को रिश्ता हुआ। 24 को शादी और 26 को जाहू में दूल्हे के साथ शॉपिंग करने गई दुल्हन फुर्र हो गई। बॉलीवुड फिल्म ‘डॉली की डोली’ से मिलती-जुलती लुटेरी दुल्हन की यह कहानी मंडी के बलद्वाड़ा तहसील के समैला गांव में हुई घटना से मेल खा रही है। शिकायतकर्ता दूल्हा है जो खुद को ठग गिरोह का शिकार बता रहा है। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेकर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बलद्वाड़ा तहसील के समैला गांव के पीड़ित सुरेश कुमार (37) ने एसपी मंडी को शिकायत में बताया है कि उसे शादी के नाम पर ठगा गया है। उसने बताया कि उसकी शादी 22 वर्षीय लड़की से हुई जो बालीचौकी की रहने वाली बताई गई, लेकिन अब दुल्हन पचास हजार रुपये समेत फरार हो गई है। सुरेश ने बताया कि उसकी पहली शादी टूट चुकी है। लंबे समय से वह अकेला रह रहा था। उसकी बहन उसके लिए लड़की की तलाश में थी। तभी उनका संपर्क एक व्यक्ति से हुआ, जिसने उन्हें शादियां करवाने वाली एक महिला का नंबर दिया। उनके परिवार ने महिला से बातचीत कर शादी की बात चलाई।

महिला ने लड़की के साथ आनन-फानन शादी का दबाव बनाया

उसकी बहन ने जब शादी करवाने वाली महिला से संपर्क साधा तो उसने एडवांस में 50 हजार रुपये की मांग की। शादी से पहले दो किस्तों में उसने तीस और बीस हजार रुपये दे दिए। महिला ने लड़की के साथ आनन-फानन शादी का दबाव बनाया, जिसके बाद घुमारवीं एसडीएम कार्यालय में महज दो दिन में शादी करवा दी गई। सुरेश की बहन ने पैसों के लेन-देन की रिकॉर्डिंग भी कर ली थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस लड़की से उसकी शादी हुई थी, उसी लड़की की शादी साथ के गांव में भी करवाई जा रही थी। इनसे भी महिला ने 35 हजार रुपये एेंठ लिए थे, लेकिन इनके पास आधार कार्ड न होने से यह शादी नहीं हो पाई। एसपी मंडी गुरदेव चंद ने बताया कि इस मामले में बलद्वाड़ा चौकी को तह तक जाने के आदेश दे दिए गए हैं। शादी कर वर पक्ष को ठगने वाला कोई गिरोह है तो उसका भंडाफोड़ किया जाएगा। उधर, चौकी प्रभारी लाल सिंह ने कहा कि जांच के आदेश पहुंच चुके हैं। छानबीन की जा रही है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *