जालंधर में भाजपा नेताओं ने पुलिस थाना घेरा, सड़क पर प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी, जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 157 शब्द|📅 08 Oct 2018

डेली संवाद, जालंधर

भाजपा जिला महामंत्री राजू मागो एवं मंडल के उपाध्यक्ष नीरज जस्सल के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने से गुस्साए भाजपा नेताओं ने पुलिस थाना-1 का घेराव किया है। पूर्व विधायक केडी भंडारी, जिला प्रधान रमन पब्बी, देहात के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी, जौली बेदी समेत अन्य नेताओं और वर्करों ने पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता औऱ पूर्व विधायक केडी भंडारी ने बताया कि कांग्रेसियों के दबाव में आकर पंजाब पुलिस भाजपा वर्करों पर नाजायज तरीके से एफआईआर दर्ज कर परेशान कर रही है। पंजाब पुलिस धक्केशाही कर रही है। नीरज जस्सल ने कहा है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार भाजपा वर्करों को मनोबल खत्म कर धक्केशाही पर उतर आई है। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष मोहिंदर भगत, अश्वनी भंडारी, मुनीष विज समेत अन्य नेता मौजूद थे। 

लुधियाना में पुलिस कांस्टेबल को कैसे मारी गोली, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *