VIDEO: कैबनिट मंत्री राणा सोढी 14 अक्तूबर को ग्लोबल कबड्डी लीग का करेंगे उद्घाटन – डी.सी.

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 393 शब्द|📅 12 Oct 2018

कबड्डी लीग में 6 टीमें लेगी हिस्सा

डेली संवाद, जालंधर

डिप्टी कमिशनर जालंधर वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि खेल मंत्री पंजाब राणा गुरमीत सिंह सोढी 14 अक्तूबर को पंजाब सरकार के तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत करवाई जा रही ग्लोबल कबड्डी लीग का उद्घाटन करेंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि राज्य में खेल गतिविधियों को उत्साहित करने के लिए खेल विभाग की तरफ से प्राईवेट स्पांसरों के सहयोग से यह लीग करवाई जा रही है और सारा खर्चा उनकी तरफ से किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा पंजाब सरकार के सहयोग से स्टेडियम उपलब्ध करवा रहा है। शर्मा ने कहा कि 14 अक्तूबर से 3 नवबंर तक करवाई जा रही है इस कबड्डी लीग का उद्घाटन 14 अक्तूबर को ओलंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम बरलटन पार्क जालंधर में कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी की तरफ से किया जायेगा। प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की तरफ से श्रोताओं का अपने गीतों के द्वारा मनोरंजन किया जायेगा।

CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला

उन्होंने बताया कि जालंधर में इस लीग के 14 से 21 अक्तूबर तक मुकाबले करवाए जाएंगे जबकि इसके फाईनल मुकाबले हाकी स्टेडियम फेस-9 एस.ए.एस.नगर मोहाली में होगा। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि इस कबड्डी लीग में 3 टीमें कैलीफोर्निया ईगलिया (यू.एस.ए.), मैपल लीफ (कैनेडा), सिंह वारियरज़ (पंजाब), 4लैक पैंथर (फरैसनो, यू.एस.ए.), हरियाणा लाईनज (भारत) और दोआबा वारियरज (यू.एस.ए.) भाग लेगी।

https://www.facebook.com/dailysamvad1/videos/373306589876089/?t=0

उन्होंने कहा कि लीग के दौरान पहला इनाम 1 करोड़ रुपए रखा गया है। उन्होंने आगे बताया कि इसी तरह इस लीग के दौरान पहली रनर अप टीम को 75 लाख और दूसरी रनर अप टीम को 50 लाख रुपए के इनाम दिए जाएंगे। हर एक टीम एक दूसरे के साथ दो बार मैच खेलेगी और इस तरह हर टीम की तरफ से 10 मैच खेले जाएंगे। शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार ऐसी मेगा खेल गतिविधियां करवाके पंजाब की माँ खेल कबड्डी को और उत्साहित करने के लिए वचनबद्ध है।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर लुधियाना इकबाल सिंह संधू, एन.आर.आईज रणजीत सिंह टूट, रणबीर सिंह टूट, अमरजीत सिंह टूट और योगेश छाबड़ा, सुरजीत हाकी के संगठनकर्ता सचिव सुरिन्दर भापा और अन्य उपस्थित थे।

MLA रिंकू का बड़ा आरोप- नगर निगम जालंधर का पूरा सिस्टम फेल, अफसर करप्ट औऱ बेलगाम, कौंसलर बेचारे एक ढक्कन के लिए तरस रहे हैं, देखें VIDEO 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *