‘डेली संवाद’ के खुलासे के बाद विवादों में फंसी ग्लोबल कबड्डी लीग, पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह समेत कइयों ने किया बहिष्कार, खालिस्तानियों से रंजीत सिंह टुट के कनैक्शन ढूंढने में जुटी इंटैलीजेंस

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 570 शब्द|📅 15 Oct 2018

विशेष संवाददाता
डेली संवाद, जालंधर

डेली संवाद के खुलासे के बाद ग्लोबल कबड्डी लीग विवादों में फंस गई है। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह समेत कांग्रेस पार्टी के विधायक सुशील रिंकू, लाड़ी शेरोवालिया समेत कइयों ने कबड्डी लीग का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि पीटीसी को प्रसारण अधिकार देने से वे नाराज हैं। साथ ही जिस खेल में खालिस्तानों को प्रमोट करने का पैसा लगा है, उसका बायकाट सभी को करना चाहिए।

वहीं, स्व. बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिटूटू ने कहा है कि रंजीत सिंह टुट के बारे में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पूरी जानकारी नहीं दी गई। ये गलती जालंधर प्रशासन की है। इस मुद्दे पर वे कैप्टन से बात करेंगे। दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश प्रधान और अमृतसर से सांसद श्वेत मलिक ने कहा कि खालिस्तानियों को प्रमोट करने वाले रंजीत सिंह टुट आखिर कैप्टन का करीबी कैसे बन गया। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेसियों ने खालिस्तानियों से हाथ मिला लिया है।

'डेली संवाद' के खुलासे के बाद विवादों में फंसी ग्लोबल कबड्डी लीग, पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह समेत कइयों ने किया बहिष्कार, खालिस्तानियों से रंजीत सिंह टुट के कनैक्शन ढूंढने में जुटी इंटैलीजेंस

कैप्टन को शायद टुट के बारे में पता नहीं – सांसद बिट्टू

लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का इसमें कोई कुसूर नहीं है। उन्हें रंजीत सिंह टुट के बारे में जानकारी नहीं होगी। ये कसूर जालंधर के जिला प्रशासन का है। प्रशासनिक अफसरों को ये सारी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे लेकर वे कैप्टन से मिलेंगे। इस मसले पर वे खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी से बात करेंगे।

'डेली संवाद' के खुलासे के बाद विवादों में फंसी ग्लोबल कबड्डी लीग, पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह समेत कइयों ने किया बहिष्कार, खालिस्तानियों से रंजीत सिंह टुट के कनैक्शन ढूंढने में जुटी इंटैलीजेंस

क्या कांग्रेसियों ने खालिस्तानियों से हाथ मिला लिया – मलिक

भाजपा के प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक ने कहा है कि कैप्टन सरकार की कार्यप्रणाली समझ नहीं आ रही। कैप्टन साहिब इस पर जवाब दें। एक तरफ विदेश जाकर खालिस्तानी समर्थकों से हाथ नहीं मिलाते, दूसरी तरफ कैप्टन साहब पंजाब में खालिस्तानों को प्रमोट करने वाले रंजीत टुट जैसे लोगों के पैसे से कबड्डी करवा रहे हैं। 

'डेली संवाद' के खुलासे के बाद विवादों में फंसी ग्लोबल कबड्डी लीग, पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह समेत कइयों ने किया बहिष्कार, खालिस्तानियों से रंजीत सिंह टुट के कनैक्शन ढूंढने में जुटी इंटैलीजेंस

इंटैलीजेंस हुआ सक्रिय, रंजीत टुट के सोशल मीडिया से लेकर हर काम की जांच

डेली संवाद के खुलासे के बाद पंजाब की इंटैलीजेंस सक्रिय हो गई है। सूत्रों के मुताबिक रविवार देर रात इसकी जानकारी सीएमओ को भी दे दी गई है। इंटैलीजेंस ने रंजीत सिंह टुट के फेसबुक पेज से लेकर उन तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म की जांच कर रही हैं, जहां से रंजीत टुट खालिस्तान, हवारा और भिंडरवाले के विचारों को प्रमोट कर रहे हैं। 

'डेली संवाद' के खुलासे के बाद विवादों में फंसी ग्लोबल कबड्डी लीग, पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह समेत कइयों ने किया बहिष्कार, खालिस्तानियों से रंजीत सिंह टुट के कनैक्शन ढूंढने में जुटी इंटैलीजेंस

यह है मामला

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जिस ग्लोबल कबड्डी लीग के सरप्रस्त व फाइनल के चीफ गेस्ट हैं, उस कप का मुख्य संयोजक व आयोजक रणजीत सिंह टूट फेसबुक पर आतंकवादी हवारा का पूरा समर्थन करता है। ऐसे पुख्ता प्रमाण व सबूत डेली संवाद को मिले हैं। जिसमें साफ है कि अमेरिकन रंजीत सिंह टूट अपने फेसबुक वाल पर अकसर जगतार सिंह हवारा के अलावा खालिस्तानी व आंतकवादी संगठनों का पूरा समर्थन करता है। बल्कि उनको फेसबुवाल पर शेयर भी करता है।

https://www.facebook.com/globalkabaddileague1/videos/245002179524913/?t=0

आंतकवादियों को शहीद की संज्ञा देकर फेसबुक पर एक पेज बना हुआ है, जिसका नाम है ‘फैन जत्थेदार जगतार सिंह हवारा दे’ है। जिसको ग्लोबल कब्बडी कप का संयोजक व आयोजक रणजीत सिंह टूट अक्सर शेयर करता है। यानी वह इस पेज का प्रोमोटर भी है। कांग्रेस जहां हमेशा अपनी पीठ थपथपाती है कि उसने पंजाब में आतंकवाद को खत्म किया है वहीं ऐसे ऐसे प्रोमोटर का समर्थन करने से कैप्टन अमरिंदर सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठने निश्चित हैं। कैप्टन ग्लोबल कबड्डी लीग के सरप्रस्त हैं, जिसका आयोजक व संयोजक रंजीत सिंह टूट है।

https://www.facebook.com/dailysamvad1/videos/373306589876089/?t=0

'डेली संवाद' के खुलासे के बाद विवादों में फंसी ग्लोबल कबड्डी लीग, पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह समेत कइयों ने किया बहिष्कार, खालिस्तानियों से रंजीत सिंह टुट के कनैक्शन ढूंढने में जुटी इंटैलीजेंस

 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *