डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के मैंबर वनीत वर्मा ने अलग-अलग व्यापारिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान मैंबर ने व्यापारियों की माँगें बहुत ध्यान से सुनी और व्यापारियों की जायज माँगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
उन्होंने प्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि उनकी माँगें सम्बन्धित विभाग के पास हल करने के लिए भेजी जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए वचनबद्ध है और उद्योगपतियों/ उद्योगों की प्रगति के लिए सहृदय यत्न कर रही है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
उन्होंने कहा कि व्यापारी हमेशा ही राज्य की ख़ुशहाली में अहम भूमिका अदा करते हैं और देश की आर्थिकता में व्यापारियों का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज का अहम अंग है और व्यापारियों को पेश समस्याओं का हल पहल के आधार पर किया जाएगा।