डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक का विदेश में मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक का विदेश में कत्ल कर दिया गया है। मृतक युवक पंजाब के जिला गुरदासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं युवक की पहचान रमनदीप सिंह के रूप में हुई है जिसकी उम्र 25 वर्षीय बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
रमनदीप सिंह का न्यूजीलैंड के आकलैंड में कत्ल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रमनदीप सिंह बारहवीं कक्षा पास करने के बाद साल 2018 में न्यूजीलैंड चला गया और अब वहां एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था।
परिवार का इकलौता बेटा था रमनदीप
कल ही उसके एक दोस्त ने फोन कर सूचना दी कि रमनदीप सिंह की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी है। वहीं मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। बता दे कि रमनदीप सिंह परिवार का इकलौता बेटा था।