कैबिनेट मंत्री के अश्लील मैसेज को लेकर पंजाब की सियासत में आने वाला है ‘भूचाल’, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने क्या कहा, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 365 शब्द|📅 24 Oct 2018

मंत्री के विरुद्ध महिला अफ़सर की शिकायत पर कार्यवाही पहले ही की जा चुकी है -मुख्यमंत्री

डेली संवाद, चंडीगढ़

कैबिनेट मंत्री द्वारा सूबे की एक सीनियर आईएएस महिला अफसर को अश्लील मैसेज भेजे जाने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया। कैबिनेट मंत्री ने उक्त महिला अफसर से माफी मांगने के बाद महिला अफसर संतुष्ट हो गई।

कैबिनेट मंत्री पर #Metoo बेअसर, महिला IAS अफसर को भेजे अश्लील मैसेज, कुर्सी खतरे में

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को कहा कि एक मंत्री की तरफ से महिला सरकारी अफ़सर को आपत्तिजनक संदेश भेजने सम्बन्धी मामले को बहुत गंभीरता से लिया जा चुका है और उनकी जानकारी मुताबिक अफ़सर की संतुष्टि के अनुसार यह मामला हल किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना बारे मीडिया रिपोर्ट के सम्बन्ध में कहा, ‘‘यह मामला कुछ हफ्ते पहले मेरे ध्यान में लाया गया था और मैने मंत्री को माफी मांगने और महिला अफ़सर के साथ इस मामले को निपटाने के लिए कहा था। मैं समझता हूँ कि अफ़सर की संतुष्टि मुताबिक मंत्री ने ऐसी ही किया जिस कारणमामला सुलझ गया है।’

यह है पूरा मामला

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने एक महिला अधिकारी को अश्लील मैसेज भेजे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के ध्यान में मामला आने के बाद मंत्री ने महिला अफसर से माफी तो मांग ली है, लेकिन मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी के पास पहुंच गया है।

अखबार में छपी खबर के मुताबिक कथित तौर पर मंत्री द्वारा महिला अधिकारी को देर रात अश्लील मैसेज भेजे गए थे, जिस पर महिला ने शिकायत करने की चेतावनी दी थी।

इसके बाद कुछ समय तक मंत्री की तरफ से कोर्इ मैसेज नहीं भेजे गए लेकिन एक माह पहले दोबारा मैसेज भेजने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे परेशान होकर महिला अधिकारी ने अपने एक वरिष्ठ अधिकारी से इसकी शिकायत की।

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *