एक #MeToo यह भी: सिपाही की नौकरी के बदले इंस्पेक्टर ने रखी ये गंदी शर्त, अॉडियो वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 27 Oct 2018

पटना। पुलिस मुख्यालय ने सिपाही की विधवा को नौकरी दिलाने और मेडिकल जांच में पास कराने के बदले अस्मत मांगने वाले सार्जेंट मेजर की रिपोर्ट तलब की है। मामला मुजफ्फरपुर के रेल पुलिस में सार्जेंट मेजर के पद पर तैनात इंस्पेक्टर कामेश्वर दास से जुड़ा है।

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज ने शुक्रवार को डीजीपी केएस द्विवेदी और एडीजी पुलिस मुख्यालय एसके सिंघल से मुलाकात कर जांच कराने और कामेश्वर दास के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। यही नहीं, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

नौकरी लगाने के बदले विधवा पर संबंध बनाने का दबाव देने वाले रेल पुलिस के सार्जेंट मेजर का ऑडियो कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में सिपाही की विधवा को मेडिकल जांच से पहले इंस्पेक्टर अपने सरकारी आवास पर अकेले आने की बात कह रहा है। करीब 20 मिनट के इस ऑडियो में इंस्पेक्टर महिला से पूरी बात गोपनीय रखने को भी कह रहा है।

यह है मामला

मुजफ्फरपुर रेल जिला के एक सिपाही की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसकी विधवा को अनुकंपा पर नौकरी मिली, लेकिन मेडिकल जांच से पूर्व इंस्पेक्टर ने संबंध बनाने का दबाव दिया।

वायरल ऑडियो में इंस्पेक्टर महिला से कह रहा है कि वह जब भी आवास पर आए तो अपने साथ एक फाइल लेकर पहुंचे। किसी को साथ नहीं लाए। उसके आवास पर एक जवान तैनात है।

उस दिन जवान को हटा देने की बात इंस्पेक्टर ने महिला से कही। बताया जाता है कि नौकरी मिलने के बाद महिला एक माह से ट्रेनिंग कर रही है। उक्त ऑडियो उसकी नौकरी लगने से करीब तीन माह पहले की है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *