डेली संवाद, जालंधर
विधायक सुशील रिंकू आज नगर निगम दफ्तर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मेजर सिंह भी थे। सुशील रिंकू और मेजर सिंह ने निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा के साथ मीटिंग कर एनओसी को सरल बनाने को कहा है।
#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप
विधायक सुशील रिंकू ने बताया कि उन्होंने प्लाट और अवैध कालोनियों की एनओसी को लेकर अफसरों की जिम्मेदारी तय करने को कहा है। रिंकू के मुताबिक एनओसी जारी करने के लिए एटीपी को जिम्मेदारी सौंपी जाए। इसे लेकर कमिश्नर से बात की गई है। उन्होंने कहा कि एनओसी जारी करने में कोई प्राब्लम नहीं आएगी।
पुराने आवेदन स्वीकर, नए ऱेट से पैसा जमा करना होगा
नगर निगम के कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा ने कहा है कि प्लाट और अवैध कालोनी की एनओसी के लिए जमा किए गए पुराने आवेदन मान्य हैं। बशर्ते आवेदक को नए रेट के अनुसार फीस जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए अफसरों की एक टीम बनाई गई है।
VIDEO: बीच सड़क जालंधर के पूर्व महापौर का दंगल, पब्लिक बोली- ‘सुत्ते शेर नूं जगा दित्ता’
https://youtu.be/c3KpmKwZdNM
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…








