निगम के बिल्डिंग ब्रांच का कामकाज ठप, NOC काउंटर भी बंद, पूर्व मेयर की तत्काल गिरफ्तारी पर अड़ा स्टाफ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 30 Oct 2018

डेली संवाद, जालंधर

पूर्व मेयर सुरेश सहगल द्वारा बिल्डिंग इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को पीटने और गाली देने के बाद मामला बढ़ता जा रहा है। बिल्डिंग ब्रांच के सभी अफसर और मुलाजिमों ने काम ठप कर दिया है। स्टाफ ने कहा है कि जब तक पूर्व मेयर सुरेश सहगल को गिरफ्तार कर नाजायज इमारत को गिराने का आदेश नहीं होता, तब तक काम नहीं लौटेंगे।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

नगर निगम के टाउन हाल में एकजुट हुए बिल्डिग ब्रांच के सभी अफसर और मुलाजिमों ने कहा है कि अफसर को काम नहीं करने दिया जा रहा है। अगर काम करते हैं तो उन्हें पीटा जाता है, निगम हाउस में जलील किया जाता है। सभी ने फैसला किया है कि पूर्व मेयर सुरेश सहगल को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

जिस इमारत को लेकर हुआ पंगा, उसे तत्काल गिराया जाए

बिल्डिंग इंस्पैक्टरों ने कहा कि जिस अवैध इमारत को लेकर पंगा हुआ है, उसपर तत्काल डिच चलाने के आदेश दिए जाएँ। इंस्पैक्टरों ने कहा कि अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मेयर सुरेश सहगल समेत सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

एनओसी का काम बंद

पिछले कई साल बाद सरकार द्वारा खोली गई एनओसी का काम बंद हो गया है। क्योंकि स्टाफ हड़ताल पर है। जिससे लोगों को दिक्कत आ रही है।

VIDEO: बीच सड़क जालंधर के पूर्व महापौर का दंगल, पब्लिक बोली- ‘सुत्ते शेर नूं जगा दित्ता’

https://youtu.be/c3KpmKwZdNM

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *