पूर्व मेयर सुरेश सहगल को आज नहीं मिली अग्रिम जमानत, अब 12 घंटे बाद आएगा फैसला, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 374 शब्द|📅 01 Nov 2018

निगम अफसर और मुलाजिम पुलिस कमिश्नर से मिले, तत्काल गिरफ्तारी की मांग

डेली संवाद, जालंधर

नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को पीटने के मामले में पूर्व मेयर सुरेश सहगल ने सैशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई। इस पर कल फैसला आने की उम्मीद है। वहीं, नगर निगम के अफसरों का एक दल आज पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मिलकर पूर्व मेयर सुरेश सहगल को गिरफ्तार करने की मांग की है।

नगर निगम के एसई किशोर बांसल, अश्वनी चौधरी, एटीपी लखबीर सिंह, इंस्पैक्टर अजीत शर्मा, रुपिंदर सिंह टिवाणा आदि का एक दल आज दोपहर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मिला। एटीपी लखवीर सिंह ने कहा कि पुलिस कमिश्नर से मांग की गई है कि पूर्व मेयर सुरेश सहगल को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। 

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि सरकारी मुलाजिमों को पीटने और काम में बाधा पहंचाना गंभीर मसला है। इस पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने अफसरों से कहा है कि इस तरह की कोई कार्ऱवाई से पहले वे संबंधित एसएचओ को भी सूचित कर दें, जिससे भविष्य़ में ऐसी घटना घटित न हो।

https://www.facebook.com/dailysamvad1/videos/381769779029770/?t=0

दूसरी तरफ सुरेश सहगल समेत अऩ्य लोगों ने सैशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई है। जिस पर आज सुनवाई हुई। इस पर शुक्रवार को फैसला आएगा। इस दौरान नगर निगम के मुलाजिमों ने कहा कि पूर्व मेयर सुरेश सहगल जब तक गिरफ्तार नहीं हो जाते हैं, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

यह है मामाला

पूर्व मेयर सुरेश सहगल व एक बिल्डिंग मालिक द्वारा गत दिनों बिल्डिंग इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को जमकर पीटा गया था, जिसके विरोध स्वरूप निगम कर्मचारी व अधिकारी सुरेश सहगल की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। निगम स्टाफ की यह भी मांग है कि सुरेश सहगल के ऊपर निगम की ओर से गैर-जमानती धाराओं के तहत पर्चा दर्ज करवाया जाए। इस मांग को लेकर हड़ताली निगम कर्मचारियों ने निगम कमिश्रर व मेयर से मुलाकात की थी।

VIDEO: बीच सड़क जालंधर के पूर्व महापौर का दंगल, पब्लिक बोली- ‘सुत्ते शेर नूं जगा दित्ता’

https://youtu.be/c3KpmKwZdNM

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *