⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 147 शब्द|📅 02 Nov 2018
डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम के इंस्पेक्टर दिनेश जोशी को पीटने के मामले में आज कोर्ट ने आरोपी पूर्व मेयर सुरेश सहगल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।
इसके बाद इसके बाद नगर निगम के अफसरों और मुलाजिमों का धरना प्रदर्शन और उग्र हो गया। अफसरों ने ऐलान किया है कि कल एफएंडसीसी की बैठक का बहिष्कार किया जाएगा।

नगर निगम के अफसरों ने कहा है कि जब तक पूर्व मेयर सुरेश सहगल को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक नगर निगम में हड़ताल जारी रहेगा।
यही नहीं नगर निगम के अफसरों मुलाजिमों ने कहां है कि वह सभी पूरी तरह से हड़ताल पर हैं कोई भी अफसरों मुलाजिम काम नहीं करेगा।
नगर निगम के इंस्पेक्टर रुपिंदर सिंह टिवाणा ने कहा है सत्य की जीत हुई है। कोर्ट ने जिस तरह से अग्रिम जमानत याचिका खारिज की है उससे अफसरों और मुलाजिमों की जीत है।
https://youtu.be/HizCmF01aO4








