#MeToo : पंजाब सरकार के इस अफसर ने महिला मुलाजिम का यौन शोषण किया, दफ्तर बंद कर महिलाएं प्रदर्शन पर उतरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 02 Nov 2018

डेली संवाद, अमृतसर

पंजाब के कैबिनेट मंत्री चरणजीत चन्नी के बाद अब पंजाब के एक अफसर पर #MeToo के जरिए यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली महिला मार्कफैड में कार्यरत है, उसने अपने वरिष्ठ अफसर और मार्कफेड के जिला मैनेजर पर यौन शोषण करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

मार्कफेड में कार्यरत पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से लिखित में शिकायत की है। पुलिस कमिश्नर ने इसकी जांच ए.सी.पी. हैड-क्वार्टर रिचा अग्निहोत्री को सौंपी है। एसीपी रिचा के साथ एक एसआईटी टीम बनाई गई है। टीम में इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखइन्द्र सिंह व इंस्पैक्टर परमदीप कौर भी शामिल है।

‘शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

उधर, रणजीत एवेन्यू स्थित मार्कफैड दफ्तर में सभी महिला कर्मचारी एकजुट होकर जिला मैनेजर के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। महिला कमर्चारियों ने कहा है कि किसी भी स्थिति में शोषण बरदाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, इस मामले में अभी तक जिला मैनेजर का पक्ष नहीं आया। वे अभी मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं।

वहीं, ए.डी.सी.पी. लखबीर सिंह ने कहा है कि इस मामले की शिकायत मिल चुकी है। पुलिस कमिश्नर द्वारा बनाई गई सिट मामले की जांच कर बहुत जल्द इसकी रिपोर्ट सौंपेगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *