#MeToo: पत्रकार पल्लवी का मैंने रेप नहीं किया, बल्कि उनकी रजामंदी से बनाए थे संबंध – एमजे अकबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 418 शब्द|📅 03 Nov 2018

नई दिल्ली। एमजे अकबर ने अमेरिका में बसी पत्रकार पल्लवी गोगोई के रेप आरोपों को खंडन किया है। अकबर का दावा है कि 1994 के आसपास के उनके और पल्लवी सहमति से रिश्ते में थे और इसकी वजह से उनके परिवार में भी तनाव की वजह बन गया हुआ था। बाद में यह रिश्ता खराब ताल्लुकात के साथ खत्म हो गया।

‘शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके साथ काम किया है वह हमारे और पल्लवी के बारे में जानते हैं, वह उस बात की गवाही देने के लिए तैयार हैं क्या उनमें से किसी को पल्लवी का व्यवहार देखकर ऐसा लगा कि वह किसी भी दबाव में थी।

एमजे अकबर ने अमेरिका में बसी पत्रकार पल्लवी गोगोई के रेप आरोपों को खंडन किया है। अकबर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा है कि 2 नंवबर 2018 में वाशिंगटन पोस्ट में लिखे एक लेख में पल्लवी गोगोई ने उनके ऊपर झूठे और गलत आरोप लगाए हैं। मैंने इस लेख को पढ़ा है और यह जरूरी हो गया है कि कुछ तथ्य सबके प्रकाश में लाए जाएं।

इसके आगे अकबर ने दावा है कि 1994 के आसपास के वह और पल्लवी सहमति से रिश्ते में थे और कई महीने में तक चला। इसकी वजह से उनके परिवार में भी तनाव हुआ था बाद में यह रिश्ता खराब ताल्लुकात के साथ खत्म हो गया।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके साथ काम किया है वह हमारे और पल्लवी के बारे में जानते हैं, वह उस बात की गवाही देने के लिए खुशी-खुशी तैयार हैं, उनमें से किसी को भी ऐसा नहीं लगा कि पल्लवी किसी भी दबाव में थी।

वाशिंगटन पोस्ट में लिखे एक लेख में पल्लवी गोगोई ने आरोप लगाया है

गौरतलब है कि वाशिंगटन पोस्ट में लिखे एक लेख में पल्लवी गोगोई ने आरोप लगाया है कि एमजे अकबर समाचारपत्र ‘द एशियन एज’ के प्रधान संपादक थे, जब वह (पल्लवी) ‘अकबर से प्रभावित 22-वर्षीय पत्रकार’ के रूप में समाचारपत्र से जुड़ी थी।

पल्लवी लिखती हैं, वह उनकी ‘भाषा तथा वाक्यांशों से मंत्रमुग्ध थीं’ और सभी प्रकार का ‘ज़ुबानी अत्याचार’ बर्दाश्त करती गईं, क्योंकि वह इसे सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा मानती रहीं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *