पंजाब में कर्मचारियों के खातों में फिर से आई दोगुनी सैलरी, RBI ने कई खाते किए सील, दीवाली में मुलाजिमों के लिए मुसीबत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 07 Nov 2018

डेली संवाद, चंडीगढ़

बैंक खातों में दोगुनी सैलरी देखकर खुश हुए पंजाब के सरकारी कर्मचारियों की खुशी इस त्यौहार में कफूर हो गई है। अब आरबीआई द्वारा वेतन की डबल एंट्री वाले अनेक खाते सील किए जाने की सूचना मिली है। इसके अलावा जिन कर्मचारियों के बैंक खातों से अतिरिक्त वेतन राशि को रिटर्न कर लिया गया था, मंगलवार को जब वेतन दोबारा अपडेट किया गया तो फिर से डबल वेतन राशि बैंक खातों में पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार की ओर से सभी विभागों के प्रमुखों को दो दिन पहले निर्देश दिए गए थे कि वे कर्मचारियों को बताएं कि कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण उनके बैंक खातों में दोगुना वेतन पहुंच गया है। इसके बाद आनन-फानन में एक सर्कुलर जारी किया गया। इसमें कहा गया कि जिन कर्मचारियों के बैंक खातों में वेतन की डबल एंट्री हो गई है, वे अतिरिक्त वेतन की राशि बैंक से न निकालें।

आरबीआई ने बाकी बचे बैंक खाते सील करने का फैसला लिया है

फिर काफी बैंक खातों से डबल एंट्री के रूप में जमा हुई रकम की रिटर्न एंट्री करवा ली गई है। लेकिन इस तरह के खातों की संख्या बहुत अधिक होने के कारण आरबीआई ने बाकी बचे बैंक खाते सील करने का फैसला लिया है।

इस बीच, मंगलवार को डीसीएफए की ओर से पंजाब सिविल सचिवालय में जगह-जगह यह सूचना चस्पा कर दी गई कि सॉफ्टवेयर की तकनीकी खराबी के कारण जिनके बैंक खातों में वेतन डबल जमा हो गया है, वे यह राशि न निकालें।

अगर किसी ने यह राशि निकलवा ली है तो वे तुरंत इसे अपने विभाग के कैशियर के पास जमा करा दें। ऐसा नहीं करने की स्थिति में सरकार ब्याज सहित इस राशि की रिकवरी कर सकती है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *