संगीता मौर्या
डेली संवाद, जालंधर
टीवी की दुनिया में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इनका विवाह जालंधर के क्लब कबाना में आज है। इससे पहले अमृतसर में कपिल शर्मा के घर पंजाब की परंपरागत ‘घोड़िय़ां’ के स्वर घर में गूंजे। मंगलवार रात के समय अमृतसर में कपिल शर्मा के विवाह की ‘जागो’ निकाली गई व लेडीज संगीत का कार्यक्रम हुआ। जागो में कपिल शर्मा के साथ-साथ उनकी बहन पूजा देवगण, जीजा पवन देवगण, मां जनक व बेहद नजदीकी रिश्तेदार शामिल हुए।
2000 से ज्यागा मेहमान, वीआईपीज की रहेगी भरमार
जालंधर में इस ऐतिहासिक पल के गवाह बॉलीवुड, पॉलीवुड के अभिनेता एवं देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के राजनेता बनेंगे। कपिल शर्मा की शादी में 2000 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। मेहमाननवाजी में कोई कसर न रह जाए, इसलिए कबाना होटल एंड रिसॉर्ट 12 व 14 दिसंबर के लिए बुक किया गया है। दूसरी तरफ अमृतसर स्थित कपिल शर्मा की बहन पूजा देवगण के घर को पारंपरिक ढंग से सजाया गया है।
आज गुरदास मान की सजेगी महफिल
12 दिसंबर को शादी समारोह में गायक गुरदास मान अपने गीतों से महफिल जमाएंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को अमृतसर में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में दलेर मेहंदी अपने गानों से आगंतुकों का मनोरंजन करेंगे। कपिल शर्मा ने एक रिसेप्शन पार्टी 24 दिसंबर को मुंबई में भी रखी है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे।
कपिल ने अपनी शादी में टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड को निमंत्रण भेजा है। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स, नवजोत सिंह सिद्धू सहित बॉलीवुड के सभी अभिनेता, निर्देशक, प्रोड्यूसर आमंत्रित हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…










