डेली संवाद, जालंधर
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बड़ी जीत को लेकर जालंधर वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू ने अपने साथियों और कांग्रेसी नेताओं के साथ केक काटा। विधायक रिंकू ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने साबित कर दिया कि विनम्रता से सबकुछ हासिल किया जा सकता है।
सुशील रिंकू ने कहा कि पूरे देश की पब्लिक मोदी सरकार से दुखी है। तीन राज्यों में पब्लिक ने जिस तरह से कांग्रेस को चुना है, उससे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एक नया आयाम बनाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से जिस तरह से किसानों का कर्ज माफ कर पूरे देश में संदेश दिया, उससे किसान अब कांग्रेस के साथ हैं।
इस मौके पर डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कहा है कि तीनों राज्यों में कांग्रेस ने जीत हासिल कर दिखा दिया कि किसी का अहंकार कैसे खत्म किया जा सकता है। उन्होंने तीनों राज्यों की जनता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव मेजर सिंह ने राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह को बधाई दी है।
इस मौके पर कौंसलर सुनीता रिंकू, राजीव ओंकार टिक्का, अनमोल ग्रोवर, अश्वनी जारंगल, राजेश अग्निहोत्री भोला समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…










