लड़के ने मंगेतर को WhatsApp पर लिखा- बेवकूफ, लगा 4 लाख रुपये का फाइन और मिली ये सजा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दुबई। Abu Dhabi में एक शख्स ने मजाक-मजाक में अपनी मंगेतर को बेवकूफ बोल दिया. जिसके बाद लड़की की किस्मत बदल गई और कुछ ही देर में वो जेल के अंदर पाया गया। Khaleej Times की खबर के मुताबिक, लड़के ने मंगेतर को वाट्सऐप पर मैसेज भेजा। जिसमें उसने मजाक में मंगेतर को ‘हबला’ (इंग्लिश में Idiot और हिंदी में बेवकूफ) बोल दिया।

मंगेतर को ये शब्द अपमानित लगा और पुलिस में केस फाइल कर दिया. देश में कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिसमें शख्स ने मजाक में कुछ कहा हो, लेकिन किसी ने गंभीरता से लेते हुए केस फाइल कर दिया हो. लीगल एडवाइजर हसन-अल-रियामी ने Emarat Al Youm को कहा- अगर कोई सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करता है तो वो साइबर क्राइम में आता है।

बेवकूफ बोलने पर इस शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. इसके लिए लड़के को 60 दिन की जेल और करीब 4 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा. ऐसी ही घटना इसी साल जनवरी में हुई थी. जहां एक ब्रिटिशर ने दुबई में कार डीलर को गुस्से वाले इमोजी भेजा था. जिसके लिए उसको गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *