ये क्या हो गया गुरु: मंत्री नवजोत के ओएसडी रहे अमर को टिकट, सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस ने दिखाया ‘ठेंगा’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जिस OSD को सिद्धू ने हटा दिया था, कांग्रेस ने उसे टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के साथ राजनैतिक रूप से आज बड़ा “धक्का” हो गया। पिछले कई दिनों से टिकट को लेकर नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर जहां कांग्रेस हाईकमान का चक्कर काट रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने शनिवार को ऐसा पैंतरा मारा, जिससे सिद्धू पति-पत्नी के चारों खाने चित्त हो गए।

कांग्रेस ने मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के ओएसडी रहे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमर सिंह को फतेहगढ़ साहिब से टिकट देकर सिद्धू दंपति पर बिजली गिरा दी। राजनीतिक गलियारे में चर्चा यह है कि नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को टिकट नहीं दिलवा सके, जबकि वे खुद को राहुल गांधी के सबसे करीबी बताते हैं। हैरानी तो आज उस समय हुई जब कांग्रेस ने सिद्धू के ओएसडी रहे अमर सिंह को टिकट दे दिया।

आपको बता दें कि स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ओएसडी अमर सिंह को कुछ विवादों के कारण पद से हटा दिया था। उसके बाद अमर सिंह की जगह नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने ले ली थी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *