CM योगी को राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी, शाह और राजनाथ ने दी जन्मदिन की बधाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
  • 5 कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक और अफसर
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जन्मदिन पर किया पौधारोपण

डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्या समेत देश और प्रदेश के मंत्रियों ने बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए बतौर मुख्यमंत्री उनके काम की प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मोदी ने लिखा कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश को बदलने का सराहनीय कार्य किया है खासकर कृषि, उद्योग व कानून-व्यवस्था को बेहतर करने में। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। इस जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका आभार व्यक्त किया है।

देश के गृह मंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा है। अमित शाह ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश को सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर करने वाले प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूं कि आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति के नित नये मापदंड स्थापित करेगा। आपकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास एवं सुशासन के पथ पर तेजी से अग्रसर है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर बधाई संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास एवं सुशासन के पथ पर तेजी से अग्रसर है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की एवं दीर्घायु होने की प्रभु से कामना करता हूं।’

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और मुख्यमंत्री के मुख्य सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी जी को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए 5 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना, भूपेंद्र चौधरी, स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश राणा, बल्देव सिंह औलख, सूर्य प्रताप शाही, समेत सभी मंत्री, विधायक, सांसद, अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारी पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण भी किया।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *